29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को फिर झटका, प्रधान के मुकाबले 14 कम बने उपप्रधान; कांग्रेस ने मारी बाजी

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को फिर झटका, प्रधान के मुकाबले 14 कम बने उपप्रधान; कांग्रेस ने मारी बाजी

Rajasthan Up Pradhan Election Result 2026: कांग्रेस ने प्रधान के 255 के मुकाबले दो ज्यादा पदों पर यानी 257 पदों पर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा 14 सीट गंवाई और 91 उप प्रधान बनाने में कामयाब रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 29 Nov 2026, 8:04 AM IST

Rajasthan Up Pradhan Election Result

बीदासर नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। फोटो: पत्रिका

जयपुर। 37 जिलों में पंचायत चुनाव के अंतिम दिन उपप्रधान चुनाव में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी। कांग्रेस ने प्रधान के 255 के मुकाबले दो ज्यादा पदों पर यानी 257 पदों पर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा 14 सीट गंवाई और 91 उप प्रधान बनाने में कामयाब रही। भाजपा के 105 प्रधान हैं। 8 जिलों में भाजपा खाता नहीं खोल पाई जबकि जैसलमेर, राजसमंद क जैसलमेर जिलों में सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 85 जगह निर्विरोध निर्वाचन हुआ वहीं 23 उप प्रधान निर्दलीय जीते हैं।

419 में से 178 महिलाएं और 63 की उम्र 30 से कम है। प्रदेश के 37 जिलो में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही शनिवार को आचार संहिता हट गई। करौली, बारां, श्रीगंगानगर और कोटा जिले में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव की प्रक्रिया अधूरी रहने से आचार संहिता बरकरार रहेगी। इन जिलों में मतगणना 17 दिसंबर को होगी।

उपप्रधान पदों पर वर्गवार प्रतिनिधित्व

वर्गउपप्रधानहिस्सेदारी (%)
ओबीसी22754.31
सामान्य9422.49
एसटी5513.16
एससी4210.05
कुल418100.01

कांग्रेस 26, भाजपा 5 जिलों में आगे

कांग्रेस 26 जिलों में आगे रही, जबकि भाजपा 5 जिलों में सबसे आगे रही। नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले में रालोपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, वहीं बीएपी ने प्रतापगढ़ में सबसे अधिक उपप्रधान बनाए। वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनावों के बाद ग्रामीण सत्ता के समीकरणों में भाजपा के लिए तीन जिले चुनौती बनकर उभरे हैं। सवाईमाधोपुर, फलोदी और बूंदी में पार्टी जिला परिषद से लेकर पंचायत समिति स्तर तक संगठन को सत्ता में जगह नहीं मिली। यहां जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान-चारों पद भाजपा के हाथ नहीं आए। विपक्षी दलों और अन्य राजनीतिक समीकरणों का दबदबा रहा।

प्रधान एवं उपप्रधान पदों की पार्टीवार स्थिति

पार्टीप्रधानउपप्रधान
कांग्रेस255257
भाजपा10591
आरएलपी2434
निर्दलीय1423
बीएपी1410
सीपीआईएम23
कुल414418

8 जिलों में भाजपा शून्य

बांसवाड़ा, बूंदी, डीडवाना-कुचामन हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी, राजसमंद, सवाई माधोपुर।

178 महिलाएं बनीं उपप्रधान

दलमहिला उपप्रधान30 वर्ष तक की आयु के उपप्रधान
कांग्रेस11034
भाजपा3911
आरएलपी169
निर्दलीय105
बीएपी23
सीपीआईएम11
कुल17863

85 निर्विरोध, 23 जगह निर्दलीय जीते

प्रदेश की 85 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कांग्रेस के 48, भाजपा के 28, आरएलपी के 7, निर्दलीय और बीएपी के एक-एक प्रत्याशी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। भरतपुर जिले की सभी 7 पंचायत समितियों में उप प्रधान निर्विरोध चुने गए। फलोदी में 66%, जैसलमेर में 50% उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए।