24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बरसे मेघ, IMD ने 26 अगस्त तक दिया भारी बारिश का अलर्ट, मौसम बिगड़ने से दिल्ली की 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में सुबह बारिश हुई जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बनी और जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Google source verification
rajasthan weather

AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

IMD Latest Alert: राजस्थान में सोमवार सुबह कई जिलों में बारिश हुई। जिसमें सवाईमाधोपुर, अलवर, धौलपुर समेत कई जिले शामिल है। सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। स्थानीय इलाकों में बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर भी देखने को मिला।

26 अगस्त तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, निजामाबाद और कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में 24 से 26 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में इस दौरान बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है। सीमावर्ती इलाकों में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली का मौसम बिगड़ा, 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं दिल्ली में सोमवार को मौसम खराब होने का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। खराब मौसम के कारण 12 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। इन फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली का मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

29 अगस्त तक इन संभागों में हो सकती है बारिश

24 अगस्त और 25 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।
26 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।
27 अगस्त को भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।
28 अगस्त और 29 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग