जयपुर

UPSC Topper Anuj Agnihotri: अनुज अग्निहोत्री से इंटरव्यू में पूछे गए थे ये सवाल, बताया सफलता का मंत्र

UPSC Topper Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा निवासी डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

2 min read
Mar 06, 2026
Feature image
UPSC Topper Anuj Agnihotri: फोटो पत्रिका

UPSC Topper Anuj Agnihotri: जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में राजस्थान के रावतभाटा निवासी डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन है।

अनुज अग्निहोत्री ने क्या बताया सफलता का मंत्र

अनुज अग्निहोत्री ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि अपना मोटिवेशन बनाए रखें और लगातार मेहनत करते रहें, किसी न किसी रूप में सफलता जरूर मिलती है।

उन्होंने बताया कि यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान उनसे किसी गाने के बारे में पूछा जाता तो इसके लिए उन्होंने पहले से तैयारी कर रखी थी। उन्होंने बताया कि मैंने 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे' गाना सोच रखा था।

इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे गए थे

अनुज अग्निहोत्री का शैक्षणिक बैकग्राउंड मेडिकल साइंस का रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के दौरान उनसे मेडिकल साइंस से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने उनसे राजस्थान के इतिहास से जुड़े सवाल भी किए।

इसमें मीराबाई से संबंधित प्रश्न पूछा गया कि उनके गुरु कौन थे। इसके अलावा राजस्थान के इतिहास को प्रसिद्ध करने वाले इतिहासकार के बारे में पूछा गया था।

सीएम भजनलाल ने टॉपर अनुज अग्निहोत्री को बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनुज अग्निहोत्री को बधाई दी। उन्होंने लिखा की UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण निष्ठा से 'राष्ट्र सेवा' का संकल्प सिद्ध करेंगे।

Updated on:
06 Mar 2026 05:19 pm
Published on:
06 Mar 2026 05:17 pm