जयपुर

चंदेरी के लिए अनुष्का के प्यार का खुलासा!

अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'सुई धागा' की तैयारी के लिए चंदेरी के स्थानीय बुनकरों से मुलाकात की और उनके जीवन की प्रेरणादायक कहानियों को सुना
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 5:18 PM IST
Jaipur
चंदेरी के लिए अनुष्का के प्यार का खुलासा!

जयपुर. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा -मेड इन इंडिया' में एक ईमानदार, महत्वाकांक्षी एम्ब्रॉयडर ममता की भूमिका में हैं। फिल्म में अनुष्का का किरदार कढ़ाई प्रतिभा का उपयोग करके आत्मनिर्भर हो जाता है और अपने पति मौजी के साथ समाज में खुद का नाम बनाता है। मौजी एक दर्जी है। फिल्म में मौजी के किरदार में वरुण धवन हैं।
फिल्म में ममता के रूप में अपनी भूमिका के लिए तैयार होने के दौरान अनुष्का ग्रामीण भारत के बुनकरों और कारीगरों के कौशल, सपनों व आकांक्षाओं के साथ गहराई से जुड़ती चली गई थी।
करीब 35 चंदेरी साड़ियां खरीदी
सूत्रों के अनुसार, 'अनुष्का 'सुई धागा' के लिए चंदेरी में शूटिंग कर रही थीं और एक दिन उन्होंने स्थानीय बुनकरों के साथ मुलाकात के लिए अपनी टीम से अनुरोध किया। चंदेरी बुनकरों को दुनिया भर में जाना जाता है और उनके कौशल की प्रशंसा की जाती है। अनुष्का ने कुछ बुनकरों से मुलाकात की और उनके जीवन की कहानियों को सुना, जो वास्तव में प्रेरणादायक थी। अनुष्का ने चंदेरी साड़ियों के लिए अपना आकर्षण जाहिर किया और उनसे अनुरोध किया कि वे अपना कलेक्शन लेकर आएं। अनुष्का ने बुनकरों के डिजाइनों को कई घंटों तक देखा और बुनकरों को आश्चर्यचकित करते हुए लगभग 35 चंदेरी साड़ी खरीदी! अनुष्का ने अपने परिवार के लिए खरीदारी की ताकि उपहार दे सके। उन्होंने खुद के लिए भी बहुत कुछ खरीदा। अनुष्का इन प्रतिभाशाली बुनकरों की कहानियां अपने तरीके से अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करेंगी। उन्होंने भविष्य के लिए उनके फोन नंबर भी लिए।'

'सुई धागा' का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। यह फिल्म आत्मनिर्भरता के जरिए प्यार और सम्मान की कहानी है। इस फिल्म के जरिए वरुण और अनुष्का पहली बार साथ आ रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, शरत कटारिया इससे पहले फिल्म 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली थी।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना