जयपुर

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना जरूरी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए है।

less than 1 minute read
Jan 17, 2026

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आवेदन छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने से पहले नेशनल स्कालरशिप पोर्टल की वेबसाइट या एनएसपी ओटीआर एप पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी करना अनिवार्य है, साथ ही व्यक्तिगत जानकारी जन आधार पोर्टल पर अद्यतन करवाया जरूरी है। सभी सूचना जैसे जन आधार, आधार कार्ड व समस्त दस्तावेजों में विद्यार्थी की सभी सूचनाएं समान होना जरूरी है।

सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन करने से पहले शिक्षण संस्थाओं और विद्यार्थियों से सरकार के निर्देशों के अनुसार काम करना है। शिक्षण संस्थाओं की ओर से उपयोग में ली जा रही बायोमैट्रिक मशीन का वेबसाइट पर पंजीयन किया जाना है।

Published on:
17 Jan 2026 06:30 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर