जयपुर

तो इस लिए मनाया जाता है April Fool Day, जानें क्या है मूर्ख दिवस मनाने का कारण

April Fool Day को मनाए जाने का कारण क्या है?

2 min read
Apr 01, 2018

आज है 1 अप्रैल यानी मूर्ख दिवस। वैसे तो हंसी मजाक करने का कोई दिवस नहीं होता है लेकिन फिर भी 1 अप्रैल को को पूरे विश्व में मूर्ख दिवस के रूप में मनाते है। जैसे हर विशेष दिन को किसी न किसी दिवस के रूप में मनाया जाता है, वैसे ही अप्रैल के पहले दिन को भी april fool day या मुर्ख दिवस के रूप में मनाते है। अप्रैल के पहले दिन लोग आपस में एक-दूसरे को किसी ना किसी तरह मूर्ख बनाते है। इस दिन की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है की इस दिन मूर्ख बनाने पर कोई नाराज नहीं होता है।

ये भी पढ़ें

1 अप्रैल को मोदी करने जा रहे है ये बड़ी घोषणा, अब देश में आएगा बड़ा बदलाव!

April Fool Day मनाने का क्या है कारण

हर दिन को मनाने के पीछे कोई न कोई कारण होता है, वैसे ही इस दिन को मनाने के लिए भी पुराने समय से कुछ कहानियां चली आ रही है। आइये जानते हैं इस दिन को मनाए जाने का कारण क्या है?

माना जाता है की April Fool Day का जिक्र ब्रिटिश काल के वक़्त का है। बताया जाता है की 1392 ई. में एक किताब कैंटरबरी टेल्स में इंग्लैंड के राजा की शादी की कहानी है। इस कहानी के अनुसार इंग्लैण्ड के राजा रिचर्ड II और बोहेमिया की रानी एनी की शादी की तारीख़ 32 मार्च निश्चित की गई थी। इस तारीख़ को इंग्लैंड की जनता ने सच मान लिया और उसी मूर्ख बन गए। उसी दिन से 31 मार्च के बाद का पहला दिन April Fool Day के रूप में मनाया जाने लगा जो आज तक मनाया जा रहा है।


April Fool Day मनाने के पीछे ये भी है एक कहानी

इस कहानी में तथ्य है की प्राचीन यूरोप में NEW YEAR 1 अप्रैल को मनाया जाता था। लेकिन 1582 में यूरोप में नया शासन आ गया। ये शासन Pope Gregory XIII का था। इन्होने अपने शासन काल में NEW YEAR को 1 जनवरी से मनाने के आदेश दिए। इस आदेश को बहुत से लोगो ने माना और बहुत से लोग बाद में भी 1 अप्रैल को ही नया साल मानते थे। इन लोगों को मूर्ख समझा जाता था और इनकी हंसी उड़ाई जाती थी। इस दिन की घटना के बाद यूरोप में 1 अप्रैल को April Fool Day मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

ये भी पढ़ें

#poison in plate : Video : अलवर जिले में बढ़ रहे कैंसर के रोगी, उड़ रहे बाल और हो रहे कई रोगों के शिकार
Published on:
01 Apr 2018 03:46 pm
Also Read
View All