21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dust storm: राजस्थान में गर्मी का कहर जारी, अब इन जिलों में 22 व 23 अप्रेल को चलेगी धूल भंरी आंधी

Heatwave alert: राजस्थान में बढ़ती गर्मी, तापमान 43°C तक पहुंचने के आसार। अगले 5 दिन शुष्क मौसम, कई जिलों में लू का खतरा। जोधपुर संभाग में धूलभरी हवाएं, मौसम विभाग की चेतावनी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 21, 2026

Dust Storm in Rajasthan: जयपुर. राजस्थान में गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (IMD) के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विशेष रूप से उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 22 और 23 अप्रैल को धूलभरी तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जिससे दृश्यता कम होने और लोगों को असुविधा होने की आशंका है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।