21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#poison in plate : Video : अलवर जिले में बढ़ रहे कैंसर के रोगी, उड़ रहे बाल और हो रहे कई रोगों के शिकार

कीटनाशकों और रसायनिक खादों के बढ़ते प्रयोग का प्रभाव हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष देखने को मिल रहा है। अलवर जिले में कैंसर जैसे असाध्य रोगों के मरीजों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

aniket soni

May 21, 2017

कीटनाशकों और रसायनिक खादों के बढ़ते प्रयोग का प्रभाव हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष देखने को मिल रहा है। अलवर जिले में कैंसर जैसे असाध्य रोगों के मरीजों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है।

खेती में कीटनाशकों के इस्तेमाल से बहुत कम हिस्सा अपने वास्तविक मकसद के काम आता है। इसका बड़ा हिस्सा तो हमारे जल स्रोतों तक पहुंच जाता है।इसके बढ़ते प्रयोग के कारण भूजल को प्रदूषित करता है और इससे भूजल बेहद जहरीला हो जाता है। कीटनाशकों को बढ़ता प्रयोग फसलों को खाने से इंसानों की सेहत पर प्रभााव पड़ रहा है बल्कि पशु-पक्षी, कीट पतंगे और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है।

उर्वरा शक्ति हो रही कम-कृषि उप निदेशक पीसी मीणा बताते हैं कि रासायनिक खाद व कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल से भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो गई है। इससे आम आदमी की सेहत पर भी सीधा प्रभाव दिख रहा है। कीटनाशकों के सम्पर्क में किसान भी कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

अलवर जिले में भूमि की उर्वराशक्ति निरन्तर कम हो रही है। इसको देखते हुए जमीन के उर्वरा शक्ति की जांच का अभियान चलाया जा रहा है लेकिन किसान अधिक उपज लेने के चक्कर में इन खतरों की भी परवाह नहीं कर रहा है।

प्रतिमाह मिल रहे 10 कैंसर के मरीज

चिकित्सा विभाग की आंकड़ों के अनुसार अलवर जिले में कैंसर के रोगियों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। इसका बड़ा कारण रासायनिक व कीटनाशकों का बढ़ता प्रयोग हैं। अलवर जिले में प्रतिमाह 10 से अधिक नए मरीज होते हैं जो कैंसर से पीडि़त होते हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. के. के. शर्मा का कहना है कि अलवर जिले में कैंसर रोग से पीडि़त मरीजों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण खेती में अधिक रासायनिक और कीटनाशकों का प्रयोग है। इसको लेकर किसानों को जागरुक किया जाना चाहिए।

यह कहते हैँ चिकित्सक

कीटनाशको का बढ़ता प्रयोग कैंसर ही नहीं और भी कई रोगों को जन्म दे रहा है। इस बारे म ें चिकित्सक न्यूरो फिजिशियन डॉ. अमित खंडेलवाल ने बताया कि इससे मोतियाबिंद, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना, मासिक धर्म के अनियमित होना, स्तन कैंसर में बढ़ोतरी, तनाव और कई बीमारियां सामने आ रही हैं। इसको लेकर जन जागरुकता अभियान चलाना चाहिए।

अलवर जिले में कैंसर के रोगी भी बढ़ रहे हैं। यही नहीं इससे बाल उडऩा, किडनी खराब होना, भूख कम लगना जैसे रोग बढ़ रहे हैं। चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता के अनुसार अलवर जिलें में कैंसर के रोगी बढऩे का कारण रासायनिक व कीटनाशकों का बढ़ता प्रयोग है।

ये भी पढ़ें

image