जयपुर

Army Day Parade: आर्मी परेड में जा रहे हैं तो सावधान, इन सामानों के ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध, जानें परेड से जुड़ी जरूरी जानकारी

Army Day Parade in Jaipur: जयपुर में आमजन देख सकेंगे सेना दिवस परेड, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू। 9 से 15 जनवरी तक जगतपुरा में सेना की भव्य परेड, नागरिकों के लिए खुला पंजीकरण।
2 min read
Jan 07, 2026
Feature image

Indian Army: जयपुर. सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाली भव्य परेड को इस बार आम नागरिक भी प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे। राज्य सरकार ने जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है। 9, 11, 13 और 15 जनवरी 2026 को जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड को देखने के लिए नागरिक अब घर बैठे पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके लिए नागरिकों को राजस्थान सरकार के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटीजन ऐप लिंक में जाकर “Army Day Parade Registration” विकल्प पर क्लिक कर केवल दो कॉलम भरकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। एक व्यक्ति अधिकतम दो रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदक को मोबाइल पर पुष्टि संदेश प्राप्त होगा, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश, रूट मैप और पार्किंग मैप की जानकारी भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 जनवरी की शाम से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। नागरिक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी निर्धारित तिथि का चयन कर सकते हैं। परेड स्थल पर सुबह 8:45 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा और कार्यक्रम समाप्त होने से पहले किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सेना प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परेड स्थल पर ड्रोन, कैमरा, बैग, लेडीज पर्स, ज्वलनशील पदार्थ, पाउडर, नुकीली वस्तुएं या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। नागरिकों से अनुशासन और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

📋 आर्मी परेड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

श्रेणीविवरण
🌐 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाsso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें
सिटीजन ऐप में “Army Day Parade Registration” विकल्प चुनें
केवल दो कॉलम भरकर पंजीकरण पूरा करें
मोबाइल पर कन्फर्मेशन संदेश प्राप्त होगा
📅 परेड की तिथियां9, 11, 13 और 15 जनवरी
📍 आयोजन स्थलजगतपुरा, जयपुर
⏰ रिपोर्टिंग समयसुबह 8:45 बजे तक पहुंचना अनिवार्य
👥 रजिस्ट्रेशन सीमाएक व्यक्ति अधिकतम दो रजिस्ट्रेशन कर सकता है
🚫 प्रतिबंधित वस्तुएंड्रोन, कैमरा, बैग, पर्स, ज्वलनशील पदार्थ, नुकीली वस्तुएं
✅ आवश्यक निर्देशअनुशासन बनाए रखें और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें

सेना के आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

सेना दिवस आयोजनों के तहत 8 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भवानी निकेतन संस्थान में “Know Your Army” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यहां सेना के आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन देखने को मिलेगा। वहीं 10 और 15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में “शौर्य संध्या” का आयोजन होगा, जिसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सम्मानित जवानों और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की भागीदारी रहेगी।

Updated on:
07 Jan 2026 04:29 pm
Published on:
07 Jan 2026 04:29 pm