जयपुर

400 पार हैं तो फिर चुनाव की क्या जरूरत? गहलोत और पायलट ने BJP पर कसा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा, क्योंकि वे अबकी बार 400 पार का नारा दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2024, 9:11 AM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान में पहले चरण के चुनाव का प्रचार बुधवार शाम को थम गया। प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। दोनों ही नेताओं ने कहा कि बीजेपी जब 400 पार हैं तो फिर चुनाव की जरूरत क्या है?

जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करते कहा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा, क्योंकि वे अबकी बार 400 पार का नारा दे रहे हैं। यह नारा देने की उन्हें क्या जरूरत क्यों पड़ गई?

सत्ता चली जाएगी और मोदी को पता भी नहीं चलेगा

उन्होंने कहा कि देश में ईडी और सीबीआई के जरिए धमका कर राज किया जा रहा है। मोदी को पता भी नहीं चलेगा और सत्ता उनके हाथ से चली जाएगी। गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि दो चुने हुए मुख्यमंत्रियों को उन्होंने जेल भेज दिया।

पायलट का दावा-इण्डिया गठबंधन की बनेगी सरकार

वहीं, धौलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा अगर 400 पार है तो फिर चुनाव कराने की जरूरत क्या है? इसके बाद भी कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं को शामिल करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। पायलट ने कहा कि इस दफा इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

उजागर हो गया भाजपा का चुनावी ब्रॉड का खेल

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से भाजपा का चुनावी ब्रॉड का खेल उजागर हो गया। आरोप लगाया कि ये चंदा दो और ठेका लो की पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी इनके खाते सीज नहीं हुए। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता बंद कर दिया। लेकिन चुनाव आयोग ने कोई ध्यान नहीं दिया। सचिन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संस्थाओं को खत्म करने में लगे हैं। अब संस्थाओं में पारदर्शिता नहीं रही। लेकिन कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसा कभी नहीं किया।

Also Read
View All