जयपुर 19 नवंबर (Cm Ashok Gehlot ) सीएम अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव नतीजों (Nikay Chunav )पर कांग्रेस को सफलता मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यही उम्मीद थी, अपेक्षा भी यहीं थी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे।
जयपुर 19 नवंबर Ashok Gehlot )">(Cm Ashok Gehlot ) सीएम अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव नतीजों (Nikay Chunav )पर कांग्रेस को सफलता मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यही उम्मीद थी, अपेक्षा भी यहीं थी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे।
गहलोत ने जेडीए सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पाजंलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शहरों में जो भी समस्याएं है उनको प्राथमिकता से हल करेंगे। जनता ने विश्वास प्रकट किया है उनकी अपेक्षा और आशाओं के अनुरूप सरकार काम करेगी।
काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
सीएम गहलोत ने कहा कि जनता बहुत समझदार है। तमाम फैक्टर साथ रखती है देश और प्रदेश में क्या हो रहा है, क्या संदेश देना है। केंद्र और राज्य को भी, रोबस्ट कॉमन सेंस जनता का है। जनता नापतोल करके वोट देती है। जैसे महाराष्ट्र में और हरियाणा में दिया। वैसे ही यह राजस्थान में दे रही है। अब हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
नेहरू के नाम से भाजपा का बीपी बढ़ जाता है—जेएनयू के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह तो जेएनयू के पीछे पड़े हुए हैं। जवाहरलाल नेहरू के नाम से सोशल मीडिया पर निम्न स्तर पर जाकर गुमराह करने का काम करते हैं। भाजपा को लेकर कहा कि जहां जवाहरलाल नेहरू का नाम आएगा वहां इनका बीपी बढ़ जाता है। लोगों को गुमराह करते हैं। यह परंपराएं ठीक नहीं है।
पाक के दो टुकड़े करा दिए थे इंदिरा ने—
गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी का योगदान यह देश कभी भूल नहीं पाएगा। इंदिरा गांधी वह शख्सियत थी जिसने महिला होकर इस देश की महिलाओं का मान-सम्मान पूरी दुनिया में ऊंचा किया था। इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को आजाद करवाया, पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और 93000 पाकिस्तान सैनिकों को सरेंडर करा दिया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था इंदिरा गांधी दुर्गा का रूप है