जयपुर

‘BJP शासन में नाबालिगों से रेप के मामलों में नंबर-1 बना राजस्थान’, अशोक गहलोत का दावा, बोले- अपराधियों में कानून का भय समाप्त

Rajasthan News: राजस्थान में हाल के दिनों में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 1:04 PM IST
Ashok Gehlot and CM Bhajanlal

Rajasthan News: राजस्थान में हाल के दिनों में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने टोंक और अजमेर में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से महिला सुरक्षा पर सख्त कदम उठाने की मांग की।

अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भाजपा के शासन में असुरक्षा के कारण क्या बालिकाओं का घर से निकलना तक बन्द हो जाएगा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के शासन में राजस्थान नाबालिगों के साथ बलात्कार के मामलों में देश में नंबर 1 हो गया है। टोंक में नाबालिग दलित बालिका के साथ ब्लैकमेल कर गैंगरेप एवं अजमेर में कई स्कूली छात्राओं के साथ ब्लैकमेलमिंग एवं रेप के मामले दिखाते हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को महिला सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक कर समीक्षा करनी चाहिए कि राजस्थान में प्रतिदिन स्थिति गंभीर क्यों होती जा रही है?

ब्यावर में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण

दरअसल, राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में 5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को हिरासत में लिया है। लड़कियों ने शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उन्हें मोबाइल फोन दिए और फिर सोशल मीडिया पर उनसे संपर्क किया। आरोपी नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहे थे और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की भी कोशिश कर रहे थे।

टोंक में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

बता दें, टोंक जिले में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पहले उसका अश्लील वीडियो बनवाया। फिर उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म किया और पैसों की मांग की। वहीं, अश्लील वीडियो को दोस्तों में भी शेयर कर वायरल किया गया।

Updated on:
18 Feb 2025, 1:04 PM IST
Published on: