जयपुर

खबर ज़रा हटके : ‘थैले के बाद अब टी-शर्ट!’, EX CM अशोक गहलोत को फिर रास्ते में दिखी अपनी ‘योजना’, देखें दिलचस्प Video

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रास्ते में अपनी सरकार की 'राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक' की टी-शर्ट पहने एक युवक को देखकर कार रुकवाई और उससे आत्मीय बातचीत की।

2 min read
May 07, 2026
Ashok Gehlot Viral Video

राजस्थान की राजनीति में सत्ता बदल गई, चेहरे बदल गए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं के निशान आज भी प्रदेश की गलियों और गांवों में बखूबी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब गहलोत का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गहलोत अपनी कार से कहीं जाते दिख रहे हैं, तभी उनकी नजर रास्ते में चल रहे एक ग्रामीण युवक पर पड़ती है, जिसने एक खास टी-शर्ट पहन रखी थी। उस टी-शर्ट को देखते ही गहलोत ने अपनी कार रुकवा दी और जो हुआ, उसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया।

ये वीडियो हो रहा वायरल

'अभी भी ये टी-शर्ट चल रही है?'

गहलोत की नजर उस युवक की टी-शर्ट पर पड़ी, जिसके आगे 'राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल 2023' लिखा था और पीछे गहलोत की मुस्कुराती तस्वीर के साथ नारा था- 'फिट राजस्थान, हिट राजस्थान'।

गहलोत ने कार का शीशा नीचे कर मुस्कराते हुए युवक से पूछा, "अभी भी ये टी-शर्ट चल रही है बढ़िया?" युवक ने भी उतनी ही गर्मजोशी से जवाब दिया, "जी सर, बिल्कुल चल रही है।"

जब गहलोत ने पूछा कि वह कौन से खेल में था, तो युवक ने बड़े गर्व से बताया कि वह 'कबड्डी' का खिलाड़ी रहा है।

थैले के बाद अब टी-शर्ट !

यह पहली बार नहीं है जब गहलोत को अपनी योजनाओं का असर सड़कों पर दिखा हो। कुछ समय पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गहलोत ने रास्ते में एक बाइक सवार की बाइक पर उनकी फोटो वाला 'अन्नपूर्णा राशन किट' का थैला टंगा देखा था।

File PIC

सत्ता से बाहर होने के महीनों बाद भी जनता द्वारा इन चीजों का इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि गहलोत की योजनाएं केवल कागजों पर नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी थीं।

अपनी योजनाओं के 'लिविंग प्रूफ' को देखकर गहलोत के चेहरे पर जो संतोष के भाव दिखते हैं, वे उनके विरोधियों के लिए भी एक बड़ा राजनीतिक संदेश हैं।

पहले ये वीडियो हुआ था वायरल

    ग्रामीण ओलंपिक: गहलोत का वो ड्रीम प्रोजेक्ट

    अशोक गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में 'राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक' की शुरुआत एक बड़े विजन के साथ की थी। इसका मकसद गांव-गांव में खेल प्रतिभाओं को निखारना और उम्र की सीमा तोड़कर सबको मैदान में लाना था।

    इस आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे और लाखों खिलाड़ियों को ऐसी ही टी-शर्ट और किट बांटी गई थी। भले ही अब सरकार बदल गई है, लेकिन गहलोत का यह वीडियो उनकी 'लिगेसी' को जिंदा रखने का काम कर रहा है।

    Updated on:
    07 May 2026 03:50 pm
    Published on:
    07 May 2026 03:49 pm
    Also Read
    View All