जयपुर

एशियन ग्रैनिटो का दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन

शुद्ध बिक्री रु. 401 करोड़ रुपये
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2023, 4:32 PM IST
jaipur
एशियन ग्रैनिटो का दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन

अहमदाबाद. एशियन ग्रैनिटो इंडिया लिमिटेड (एजीएल) ने वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही में परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार किया है। कंपनी की समेकित शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही में 1% की वृद्धि के साथ रु. 401 करोड़ हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही में रु. 398 करोड़ की शुद्ध बिक्री हुई थी। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में रु. 7.8 करोड़ के शुद्ध घाटे की तुलना में कम होकर रु. 2.8 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही के लिए एबिटा रु. 19.9 करोड़ बताया गया।
वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही के लिए निर्यात रु. 51 करोड़ रही। कंपनी ने हाल ही में मोरबी में अपना मेगा विस्तार पूरा किया है और उसके बाद ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स प्लांट और सेनेटरीवेयर प्लांट का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कमलेश पटेल ने कहा, उच्च इनपुट लागत यानी गैस की कीमतें, कच्चे माल की कीमतें व्यवसाय और मार्जिन को प्रभावित करने के बावजूद, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अच्छे आंकड़े दर्ज किए हैं। कंपनी अपने विकास रोडमैप के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ी है, और हम वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही के दौरान बेहतर विकास का अनुभव करने के बारे में आशावादी हैं।

Published on: