जयपुर

शराब बंदी लेकर 5 मार्च को होगा विधानसभा घेराव, कई समाजिक संगठनों ने दिया समर्थन

शराब बंदी को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी पूनम अंकुर छाबड़ा , कई सामाजिक संगठन होंगे साथ।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 8:34 PM IST
vidhansabha gheraav
vidhansabha gheraav

प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी आंदोलन को लेकर जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने शराब बंदी को लेकर संगठन के साथ विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। शराब बंदी के समर्थक पुरे प्रदेश से जयपुर की ओर कल के घेराव में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन 5 मार्च को शराब बंदी और सशक्त लोकायुक्त की मांग को लेकर होगा। वहीं देश-प्रदेश के समाजिक संगठन भी शराब बंदी की मांग को जायज मानते हुए कल के घेराव को अपना समर्थन दे रहे हैं।

पूनम अंकुर छाबड़ा ने अपने संग़ठन के कार्यकर्ताओं से कल होने वाले विधानसभा घेराव की तैयारियों की जानकारी ली और साथ ही सहयोगी संग़ठन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राजस्थान प्रदेश चैयरमेन पवन जैन ने भी अपनी टीम के साथ उनके निवास पर पहुँच कर उनको इस मुहिम में समर्थन पत्र दे कर अपना समर्थन जताया।

पवन जैन ने कहा कि शराब बंदी के प्रणेता शाहिद श्री गुरूशरण छाबड़ा जी के बाद से पूनम अंकुर छाबड़ा लगातार पूरे प्रदेश में रात दिन महेनत करके प्रदेश की जनता को शराब के नशे से बचाने के लिए जागरूक कर रही हैं और साथ ही सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से बार-बार गुजारिश कर रही हैं कि शराब बंदी प्रदेश में लागू की जाए। लेकिन सरकार बार-बार उनकी इस जनहित की भावना को दरकिनार कर रही है।

आयोग के जयपुर स्थित कार्यालय में रविवार सुबह पूनम अंकुर छाबडा की उपस्थिति में एक विशेष मिटिंग हुई जिसमें आयोग के सदस्य पवन सेठी, जितेंद्र जैन सहित सभी ने कल के विधानसभा घेराव को समर्थन देते हुए सैंकड़ों की संख्या में शामिल होने का विश्वास दिलाया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने घोषणा की है शराब बंदी की इस मुहिम में पूरे हिंदुस्तान की आयोग की टीम शराब बंदी को लेकर समर्थन करती है।

Published on:
Also Read
View All
दिवाली से पहले चमकाया शहर, अब फिर सड़कों पर कचरा ही कचरा; वापस पुराने ढर्रे पर उतरी जयपुर की सफाई व्यवस्था

Rajasthan Politics: ‘इंतजारशास्त्र’ के बाद अब ‘बजट फाइल्स’, भजनलाल सरकार के खिलाफ क्या है अशोक गहलोत की ये नई सीरीज़?

राजस्थान में भू-रूपांतरण के नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं अटकेंगी 90A की फाइलें; इन जमीनों का नहीं होगा कन्वर्जन

जयपुर ट्रेलर हादसे में 3 परिवारों की उजड़ीं खुशियां; कोई शादी की तैयारी में था तो किसी के सिर से उठा पिता का साया

राजस्थान पंचायत चुनाव का चौथा चरण: 25 जिलों में वोटिंग जारी, 1.05 करोड़ से अधिक वोटर्स तय करेंगे 8843 प्रत्याशियों का भविष्य