
गुढ़ाचंद्रजी. जीतकीपुर गांव में पहाड़ की तलहटी स्थित बालाजी मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को झांकी सजाकर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। महिलाओं ने भजन संकीर्तन की प्रस्तुति दी। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पंगत प्रसादी की। आचार्य पंडित दिनेश शास्त्री ने बताया कि पंचामृत से बालाजी महाराज का अभिषेक कर चोला चढ़ाया गया। इसके बाद बालाजी महाराज का फूलों से श्रृंगार किया गया। सैकड़ों भक्तों के द्वारा आचार्य पंडित दिनेश शास्त्री के चरण पखार कर व कुमकुम का तिलक लगाकर व श्रीफल, वस्त्र आदि भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लोगों ने मालपुआ की प्रसादी की ग्रहण की। मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने गुरू भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस मौके पर भाजपा की पूर्व मंडल महामंत्री ममता गोयल, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो
गुढ़ाचंद्रजी। बालाजी की सजी झांकी।
गुढ़ाचंद्रजी। बालाजी मंदिर पर कीर्तन करती महिलाएं।