
सपोटरा. गुरु पूर्णिमा पर सपोटरा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अमरगढ़ स्थित प्राचीन अमरगढ़ मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा ने भाग लेकर ब्रहमलीन संत द्वारका दास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज एवं पूज्य ठाकुर जी महाराज के श्रीचरणों में भी धोक लगाई। विधायक ने कहा कि संत महापुरुषों ने समाज को प्रेम, सेवा, समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश देकर जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। इधर, चौड़ागांव स्थित फूल डोल हनुमान मंदिर में गोलोकवासी महंत प्रेमदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर गुरु पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत भोले बाबा का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रामनिवास मीना, विष्णुदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिष्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन. सपोटरा के अमरगढ़ में गुरू पूर्णिमा पर पूजा अर्चना करते विधायक हंसराज मीणा।
Updated on:
30 Jul 2026 06:01 am
Published on:
30 Jul 2026 06:01 am
