30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा पर गूंजे जयकारे, गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

मासलपुर. गुरु पूर्णिमा पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु के चरण पखारकर विधि-विधान से गुरु पूजन किया। चैनपुर स्थित ब्रह्म ऋषि आश्रम में भक्त मंडल के तत्वावधान में महामंडलेश्वर संत भगवान दास महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संत भगवान दास महाराज ने नए श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा प्रदान की। आश्रम में पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का भी विधिवत समापन हुआ। कथा पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। श्रृद्धालुओं की भारी भीड के चलते आश्रम पर दिन-भर मेले जैसा माहौल बना रहा। इसी प्रकार ध्रुवघटा आश्रम में संत स्वामी हरेंद्रानंद महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना, भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चना कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। सागर सरोवर स्थित आश्रम में ब्रह्मलीन संत गोमती दास महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यहां भी गुरु पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

फोटो -1-ब्रह्म ऋषि आश्रम पर चैनपुर में गुरुपूजन करते भक्त
2-भंडारे में पंगत प्रसादी ग्रहण करते श्रद्धालु।
3-भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु