30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

करौली. यहां महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान छात्रावास परिसर में गुरु पूर्णिमा एवं राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सोमवार को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान अध्यक्ष प्रेमसिंह माली ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनका जियो-टैग भी किया गया। इस अवसर पर प्रेमसिंह माली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं प्रकृति प्रेमी बनकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। संस्थान के सक्रिय सदस्य गोपाललाल माली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जामुन, अमरूद, कटहल, कदम, सेमल, अमलतास, खजूर, मीठा नीम, हरसिंगार, खेजड़ी, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के आधा दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर उनका जियो-टैग किया गया। इस दौरान संस्थान सचिव एवं कस्बा अध्यक्ष रामगोपाल माली, कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामखिलाड़ी माली, बाबूलाल भगत, पूर्व अध्यक्ष श्याम पटेल, सोहनलाल, प्रभु ठेकेदार, महेश कुशवाहा, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक कमरपाल माली, पन्नूसिंह माली, लक्ष्मणसिंह, गजानंद सैनी, हेमराज हलवाई, हेमराज टेंट, धर्मी माली, शिवचरण मेंबर, धनंजय आदि मौजूद रहे।





करौली. महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान छात्रावास परिसर में पौधरोपण करते लोग।