जयपुर

बालघाट: दो घंटे झमाझम बारिश ने खेत किए तर, गर्मी से मिली निजात

Aug 25, 2026
Rajasthan

बालघाट. समीप के जहां नगर मोरडा सहित आसपास के गांवों में करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। कमालपुरा, गढ़ी मीणापुरा, राजोली, भण्डारी और नांगल शेरपुर सहित कई गांवों में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे बारिश के बाद खिल उठे। पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी थीं और किसान फसल को लेकर चिंतित थे। ऐसे में हुई बारिश से सूखने की कगार पर पहुंची फसलों को राहत मिली है। किसान नेता शिवदयाल मीणा और रामधन बैरवा ने बताया कि बारिश से फसलों को बड़ा जीवनदान मिला है और खेतों में खड़ी फसलों में नई जान आने की उम्मीद जगी है।

किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों को काफी फायदा मिलेगा और पैदावार बेहतर होने की उम्मीद बढ़ेगी।

फोटो कैप्शन - जहां नगर मोरडा गांव में बारिश के दौरान का दृश्य।

Updated on:
05 Sept 2026 03:49 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:02 am