शाहपुरा पंचायत समिति की कुल 15 सीटों में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। वहीं भाजपा को केवल एक सीट मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद से ही कांग्रेस का प्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा था। शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव में यह तस्वीर भी साफ हो गई और कांग्रेस ने लगातार चौथी बार इस पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।