Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नवंबर के आखिरी दिनों में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में सीजन की पहली शीतलहर ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को अजमेर, बूंदी, कोटा, सीकर और टोंक में शीतलहर का असर देखने को मिला। प्रदेश के 14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना जताई है।