Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला नोट- ‘वजह मोबाइल में छिपी है’
जयपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला नोट- ‘वजह मोबाइल में छिपी है’
जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में मां, बेटे और बेटी के शव मिले। मौके से एक कागज पर कुछ लिखा हुआ भी मिला है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
Jaipur News: राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में मां, बेटे और बेटी के शव मिले हैं। घटनास्थल से एक कागज पर कुछ लिखा हुआ भी मिला है।
एक ही कमरे में मिले तीनों के शव
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में तीनों के शव मिले। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
घटनास्थल से मिले कागज में मौत की वजह से जुड़ी जानकारी मोबाइल में होने का जिक्र किया गया है। ऐसे में मोबाइल से मामले से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है।