जयपुर

बल्ले-बल्ले: राजस्थान में बंपर भर्तियां, सरकार ने एक साल पूरा होने पर दिया तोहफा, इन 12 विभागों में होंगी भर्तियां

Bumper vacancies in Rajasthan: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड व राजस्थान लोकसेवा आयोग ने बुधवार को एक साथ कई भर्तियों को लेकर अधिसूचना जारी की। इन भर्तियों की पूरी प्रक्रिया वर्ष 2025 में पूरी की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2024, 10:43 AM IST
government jobs Rajasthan

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड व राजस्थान लोक सेवा आयोग व अन्य के माध्यम से राजस्थान में आने वाले वर्ष में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। राजस्थान में भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बेरोजगारों को यह तोहफा दिया जा रहा है।
इसके अलावा रीट परीक्षा के आयोजन की भी प्रक्रिया तेज कर दी हैं। ऐसे में बेरोजगारों के लिए आने वाला वर्ष 2025 काफी राहत लेकर आएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड व राजस्थान लोकसेवा आयोग ने बुधवार को एक साथ कई भर्तियों को लेकर अधिसूचना जारी की। इन भर्तियों की पूरी प्रक्रिया वर्ष 2025 में पूरी की जाएगी। इनमें सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की है। इसमें 52 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा।

यह रही एक तालिका, जिसमें सभी भर्तियों और कुल पदों का विवरण दिया गया है:

विभागकुल पद
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती52453
संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं संविदा लेखा सहायक सीधी भर्ती2600
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती2041
पुस्तकालयाध्यक्ष/लाइब्रेरियन ग्रेड-3548
वाहन चालक सीधी भर्ती2756
राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी विभिन्न संवर्ग संविदा पदों पर भर्ती2626
जेल प्रहरी भर्ती803
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती2129
चिकित्सा शिक्षा विभाग329
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी14
ऊर्जा विभाग487
आरसीडीएफ505
कुल योग67291
Updated on:
12 Dec 2024, 10:43 AM IST
Published on: