जयपुर

Raksha Bandhan Gift: बल्ले-बल्ले, रक्षाबंधन का तोहफा, दो दिन रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा, आदेश जारी

Women Travel Scheme: आदेश के अनुसार, यह सुविधा राजस्थान राज्य की सीमाओं के भीतर यात्रा करने पर ही लागू होगी। इससे लगभग 8.50 लाख महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2025, 7:26 PM IST
International Women Day Rajasthan Government Women Big Gift Free Travel in Roadways Buses but if miss it You pay Fare

Free Bus Travel: जयपुर। राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी राहत देते हुए 9 अगस्त और 10 अगस्त 2025 (दो दिन) के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) द्वारा संचालित की जाएगी।

निगम के प्रबंध निदेशक पुष्करराज शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा राज्य की सभी संचालित बसों में दी जाएगी। यह निर्णय पिछले वर्षों की तरह ही राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों से मिलने में सहूलियत देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

आदेश के अनुसार, यह सुविधा राजस्थान राज्य की सीमाओं के भीतर यात्रा करने पर ही लागू होगी। इससे लगभग 8.50 लाख महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचने की संभावना है। इस पहल से राज्य सरकार पर लगभग 14 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आने का अनुमान है, जिसे सरकार वहन करेगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बालिकाओं को बसों में निशुल्क यात्रा की यह सौगात न केवल एक सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि यह राजस्थान सरकार की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह योजना महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक यात्रा का अवसर प्रदान करेगी।

Updated on:
5 Aug 2025, 7:26 PM IST
Published on: