जयपुर

Rajasthan News: नए साल में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! तबादलों से हट सकता है बैन

Rajasthan Govt Employees Transfers: लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जानें कब हट सकता है तबादलों पर से बैन?
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2024, 8:11 AM IST
cm bhajanlal sharma

जयपुर। लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। माना जा रहा है कि नए साल में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो भजनलाल सरकार जनवरी में तबादलों से बैन हटा सकती है।

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में 17 नए जिलों में से 9 जिलों को खत्म करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तीन नए संभाग भी खत्म कर दिए। बैठक में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा ने जनवरी में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने पर सहमति जताई है। सरकार को अब यह तय करना है कि यह प्रतिबंध सात दिन के लिए हटाया जाए या फिर दस दिन के लिए।

कुछ मंत्रियों की मांग थी कि कम से कम एक माह तक तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया जाए, लेकिन इस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

कैबिनेट मीटिंग में पहले भी उठा था ये मुद्दा

पिछले दिनों दो कैबिनेट बैठक में भी मंत्रियों ने तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। इस बार भी कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा की गई। ऐसे में अब माना जा है कि सरकारी कर्मचारियों को नई साल में बड़ा तोहफा मिल सकता है।

फरवरी में 10 दिन के लिए हटा था तबादलों से ​बैन

बता दें कि सत्ता में आते ही भजनलाल सरकार फरवरी में 10 दिन के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया था। लेकिन, उस वक्त शिक्षा विभाग में तबादले नहीं किए गए थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षाओं का हवाला देते हुए तबादले नहीं करने का निर्णय लिया था।

सरकार इसलिए ले सकती है फैसला

बता दें कि भजनलाल सरकार पर तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर विधायकों, मंत्रियों, भाजपा संगठन से जुड़े लोगों का लगातार दबाव है। इसके पीछे तर्क है कि कांग्रेस सरकार ने उनके लोगों के बहुत दूर-दूर लगा दिया था। सरकार बदले एक साल हो गया है, लेकिन आज भी वे लोग दूर-दूर बैठे हैं।

Updated on:
29 Dec 2024, 8:11 AM IST
Published on: