
जयपुर। बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में नवजातों की मौत में लापरवाही सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग ने तीन डॉक्टरों को निलंबित और पांच को एपीओ कर दिया है। इनमे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के निर्देश पर बांसवाड़ा जिले के महात्मा गांधी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मृत्यु के बाद नदेशक आरसीएच की रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई।
इनके अलावा 3 चिकित्सकों एवं 4 नर्सिंगकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। सराफ एवं प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने सोमवार को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की स्थिति के बारे में प्राप्त रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इन पर गिरी गाज इस रिपोर्ट के आधार पर पीएमओ डॉ. वी.के. जैन, प्रमुख विषेषज्ञ गायनी डॉ. पी.सी. यादव एवं ब्लॉक पीएमओ डॉ. जितेन्द्र बंजारा को निलम्बित किया गया है।
साथ ही बांसवाड़ा में पदस्थापित 5 चिकित्सकों को आरसीएचओ डॉ. मनीषा चौधरी, प्रमुख विषेषज्ञ (गायनी) डॉ. दिव्या पाठक, डॉ.ओ.पी. उपाध्याय, डॉ.जयश्री जैन एवं कनिष्ठ विषेषज्ञ गायनी डॉ. शालिनी नानावाटी को एपीओ किया गया है। ओदेशानुसार 3 चिकित्सकों डॉ. पुष्पा कुमारी चरपोटा व डॉ. प्रीतेश जैन व डॉ. एम.के. जैन के विरूद्ध सीसीए नियम 17 में कार्यवाही प्रारम्भ की गई है।
साथ ही बांसवाड़ा में पदस्थापित चिकित्साकर्मी सुन्दरी वैष्णव, इन्दिरा माईडा व सुकली गरासिया व सुन्नी एमटी को निलम्बित कर 17 सीसीए की कार्यवाही की गई है। कनिष्ठ विश् गायनी डॉ. दिप्ती चित्रा, एसएमओ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव, जे.एस. गायनी डॉ. बनवारी लाल मीना, एसएस गायनी डॉ. सत्यनारायण चैबीसा, विशेषज्ञ सर्जरी डॉ. एम.पी. शर्मा एवं एसएमओ डॉ. ओपी. कुलदीप को कार्य व्यवस्था के तहत बांसवाड़ाा जिला अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। इनके अतिरिक्त चिकित्साकर्मी जया आहरी, कीर्ति पठान, दिप्ती सिंह एवं कमला डामोर का जिला अस्पताल के लेबॅर रूम में पदस्थापन किया गया है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में पिछले दो महीनों में करीब 85 नवजात ब'चों की मौत के मामले में उदयपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल भेजा गया था तथा निदेशक आरसीएच से इस प्रकरण की जांच कराई गई थी।