जयपुर

डांस करते-करते बन गई कॉलगर्ल सरगना, बंगाल से लड़कियों को लाकर कराती थी देह व्यापार

पुलिस आयुक्तालय की अपराधा शाखा ने शहर में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन जनों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। महिला 2008 में क्लब, बार में डांस ( Bar Dancer ) करने लगी थी। इसी दौरान वेश्यावृत्ति के धंधे में भी लिप्त हो गई और ड्रग लेना भी शुरू कर दिया। जल्द ही वह जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, मुंबई, गोवा, दिल्ली, बेंगलुरू में ड्रग व कॉलगर्ल सप्लाई करने लगी...
2 min read
Dec 14, 2019
bar_dancer.jpg

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की अपराधा शाखा ने शहर में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन जनों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बजाज नगर हाल झोटवाड़ा निवासी तरुण बेदिया उर्फ जॉन, 14 परगना पश्चिम बंगाल निवासी शिप्रादास उर्फ पायल और करौली हाल सिद्धार्थ नगर निवासी हेतराम को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 ग्राम मॉर्डन ड्रग, 51 हजार रुपए और लग्जरी कार जब्त की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रेव पार्टियों में ड्रग सप्लाई ( drug supplier ) और वेश्यावृत्ति ( prostitution ) के धंधे में लिप्त थे। मुखबिर की सूचना मिली थी कि आरोपी महिला उदयपुर से ड्रग लेकर आ रही है। वह बस से जयपुर आई और यहां जॉन को ड्रग सुपुर्द कर रही थी, इसी दौरान पुलिस ने इन दोनों के साथ जॉन के कार चालक हेतराम को भी गिरफ्तार कर लिया।

बार में डांस करती थी महिला, फिर शुरू की वेश्यावृत्ति
पूछताछ में पता चला कि कोलकाता निवासी आरोपी महिला 2008 में क्लब, बार में डांस ( bar dancer ) करने लगी थी। इसी दौरान वेश्यावृत्ति के धंधे में भी लिप्त हो गई और ड्रग लेना भी शुरू कर दिया। जल्द ही वह जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, मुंबई, गोवा, दिल्ली, बेंगलुरू में ड्रग व कॉलगर्ल सप्लाई करने लगी। वह बंगाल से लड़कियों को दिल्ली लाकर देह व्यापार करने लगी थी। कुछ लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर सीबीआइ ने 2012 में महिला को गिरफ्तार किया था। वह डेढ़ साल तक जेल रही, इस दौरान उसके पति ने तलाक दे दिया।


दोस्त के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी
आरोपी शिप्रादास अपने मित्र के साथ उदयपुर में रह रही थी। उसने मित्र के साथ मिलकर गुडगांव के पॉश इलाके में एक होटल भी लीज पर ले लिया जिसकी पुलिस तस्दीक कर रही है। आरोपी महिला अपने मित्र के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी जिसके चलते मित्र की पत्नी ने जयपुर के एक महिला थाने में प्रकरण भी दर्ज करवाया था। शिप्रा दास उर्फ पायल के जयपुर में ड्रग्स की सप्लाई के दौरान तरूण से संपर्क में आई। जिसके बाद दोनों ने बड़े स्तर पर तस्करी करना शुरू कर दिया। हिमाचल से लाने वाली मॉडर्न ड्रग्स को रेव पार्टी व हाईप्रोफाइल लोगों को सप्लाई करते है। इस मॉडर्न ड्रग्स को तस्करी के दौरान 'माधुरी दीक्षित, मम्मी डैडी व ओनली के नाम से बताते है। सोशल मीडिया पर एक गु्रप बनाकर अलग-अलग राज्यों के युवक-युवतियों को जोड़ रखा है। डिमांड के अनुसार उन्हें मॉडर्न ड्रग्स की सप्लाई की जाती है।

होटलों में बर्तन साफ करते-करते शुरू किया धंधा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विमल नेहरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तरूण बेदिया उर्फ जॉन भी मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने बांद्रा में होटल में बर्तन साफ किए और फिर सूरत में सेफ की नौकरी की। इस दौरान वह ड्रग लेने लगा। पार्टियों में हाईप्रोफाइल लोगों से संपर्क होने पर उन्हें माधुरी दीक्षित, मम्मीडैडी और ओनली एम (एमडी ड्रग) नाम की ड्रग सप्लाई करने लगा। जॉन ने जयपुर एस्कॉर्ट सर्विस नाम से वाट्सऐप ग्रुप बनाया और ड्रग और कॉलगर्ल सप्लाई करने लगा। उसके विरुद्ध झोटवाड़ा व शिप्रापथ में मारपीट के मामले दर्ज हैं वहीं उसकी पत्नी के बीच रुपयों के लेन-देन का विवाद चल रहा है।

Updated on:
14 Dec 2019 07:52 am
Published on:
14 Dec 2019 07:49 am
Also Read
View All
जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट