बरसी महोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

बर कस्बे में स्थित संत कालूराम बाबा के मन्दिर पर सोमवार को बरसी महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली।
less than 1 minute read
Feb 01, 2016
Feature image

बर कस्बे में स्थित संत कालूराम बाबा के मन्दिर पर सोमवार को बरसी महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी जहाँ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। बरसी महोत्सव के तहत मन्दिर में विविध अनुष्ठान हुए। शोभा यात्रा की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में दर्शन कर खुशहाली की कामना की। बरसी महोत्सव के आयोजन से समूचा कस्बा धर्मनगरी में तब्दील हो गया।
Published on:
01 Feb 2016 12:58 pm