जयपुर

राजस्थान में शिक्षकों के फिलहाल नहीं होंगे तबादले, कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर को लेकर यह हुआ निर्णय

RajasthanTeacherTransfers : आज केवल इसकी प्रारम्भिक स्तर पर इसका प्रजेंटेशन हुआ है। इसकी चर्चा हुई है।

1 minute read
Aug 28, 2024

जयपुर। राजस्थान में पिछले लम्बे समय से तबादले के इंतजार में बैठे शिक्षकों को कैबिनेट बैठक के निर्णयों से झटका ही लगा है। शिक्षक उम्मीद लगाए बैठे थे कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के तबादलों को लेकर कोई निर्णय होगा। लेकिन बैठक में सिर्फ भविष्य में ट्रांसफर पॉलिसी लाने पर ही चर्चा हुई है।
कैबिनेट बैठक की समाप्ति के बाद संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल ने यह खुलासा किया। मंत्री जोगाराम पटेल ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। इस पर मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में शिक्षा व मेडिकल विभाग के ट्रांसफर को लेकर प्रारम्भिक स्तर पर चर्चा हुई है। ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर दूसरे राज्यों की पॉलिसी भी देखी जाएगी। पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।

कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के ट्रांसफर को लेकर ये बोले मंत्री पटेल
"हम लोग पूर्व की सरकारों से कुछ अलग करने का विचार रखते हैं। ट्रांसफर हर सरकार का अधिकार होता है। कर्मचारियों का अधिकार भी होता है और नहीं भी होता है। लेकिन हम ट्रांसफर करें तो पूर्ण रूप से पारदर्शिता हो, निष्पक्षता हो। कर्मचारी को लगे कि मेरा इतने समय के बाद ट्रांसफर हो जानी चाहिए।
आज हमने दो विभागों के ट्रांसफर को लेकर प्रारम्भिक भूमिका के रूप में चर्चा की है। शिक्षा विभाग व मेडिकल विभाग के ट्रांसफर को लेकर चर्चा हुई है। दोनों विभागों की ट्रांसफर पॉलिसी की भूमिका का प्रजेंटेशन पेश किया गया है। हम ऐसी ट्रांसफर पॉलिसी लाना चाहते हैं जिसमें गंभीरता से विचार होगा। हम सुझाव भी लेंगे। यह भी देखा जाएगा दूसरे प्रदेशों में क्या पॉलिसी है। आने वाले समय में अनेक विषयों में चर्चा करने के उपरांत, सभी परिस्थितियों के गुण व अवगुणों पर चर्चा करने के बाद ट्रांसफर करने व ट्रांसफर पॉलिसी लाने पर विचार किया जाएगा। आज केवल इसकी प्रारम्भिक स्तर पर इसका प्रजेंटेशन हुआ है। इसकी चर्चा हुई है।

Updated on:
28 Aug 2024 10:08 pm
Published on:
28 Aug 2024 10:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर