जयपुर

आनंदपाल प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस आईपीएस अधिकारी को BCCI ने दिया ये नया पदभार

बीसीसीआई ने घोषणा करते हुए राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह को ACU (भ्रष्टाचार रोधी ईकाई) का मुखिया के पद पर नियुक्त किया है।

2 min read
Mar 31, 2018
IPS AJEET SINGH


राज्य में राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक अजीत सिंह को नया पद भार मिला है। हाल ही में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने घोषणा करते हुए राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह को ACU (भ्रष्टाचार रोधी ईकाई) का मुखिया के पद पर नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें

अब हाईस्पीड से होगी सरसों की जांच

राजस्थान पुलिस सेवा के 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे अजीत सिंह पूर्व में राजस्थान पुलिस में महानिदेशक के पद पर थे। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बैठक के बाद इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अजीत सिंह ACU के नए मुखिया होंगे। अजीत सिंह इस पद को IPL 2018 शुरू होने से पहले संभालेंगे। सिंह अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुंबई स्थित मुख्यालय में अपनी सेवा देंगे।

अजीत सिंह गत वर्ष 30 नवंबर को पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे। इसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भ्रष्टाचार रोधी ईकाई के एडवाइज़र नीरज कुमार के कार्यकाल को भी 31 मई तक का विस्तार दे दिया है। ACU के सलाहकार नीरज कुमार दिल्ली के पूर्व कमिश्नर रहे चुके है।


BCCI ने की पुष्टि, वेबसाइट पर जारी की विज्ञप्ति

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने मुख्य वेबसाइट पर एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की पुष्टि की है, विज्ञप्ति में लिखा है की, "भारतीय पुलिस सेवा में लगभग 36 साल की सेवाएं देने वाले सिंह को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान, खोजी कार्य और पुलिस व्यवस्था के मामले में काफी अनुभव है।' वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने से पहले मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक नीरज कुमार को 31 मई 2018 तक भ्रष्टाचार रोधी इकाई के सलाहकार के रूप में बनाए रखा गया है।"..


कौन हैं अजीत सिंह शेखावत

अजीत सिंह शेखावत वर्ष 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीजीपी के पद के रूप में सरकार ने अजीत सिंह शेखावत को राजस्थान पुलिस में पुलिस महानिदेशक का पद भार दिया था। आनंदपाल एनकाउंटर मामले में भी अजीत सिंह की आंनदपाल मामला शांत कराने में मुख्य भूमिका रही थी। सिंह ने करीब पांच साल तक एसीबी में एडीजी पद पर भी तैनात रहे और इस दौरान उनके काम की तारीफ भी होती रही।

ये भी पढ़ें

अब जल्द होगी ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश
Published on:
31 Mar 2018 07:25 pm
Also Read
View All