
चुकंदर में आयरन, विटामिन और खनिज तत्व होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं। चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। यह बालों और त्वचा के लिए भी उपयोगी है।
चेहरे पर लगाएं: चुकंदर का जूस स्किन पर लगाने से चेहरे की मृत कोशिकाएं हटती हैं। इसके लिए
चुकंदर को कद्दूकस करके रस निकाल लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर कॉटन से लगाएं। पैक के सूखने पर चेहरा धो लें। यह प्रयोग आपको प्राकृतिक निखार देने का काम करेगा।
होंठों के लिए: चुकंदर के रस में थोड़ी चीनी मिलाएं। जब यह हल्की घुल जाए तो इसे अपने होंठों पर लगाएं। एक मिनट तक रखने के बाद होंठों को हल्का स्क्रब करें। डेड स्किन को हटाने में आसानी होगी। साथ ही आपके होंठ मुलायम बनेंगे।
नेचुरल हेयर कलर: आयरन, पोटेशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर चुकंदर बेजान बालों को टूटने से रोकता है। इसके जूस में ऑयल मिक्स करें और बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे के बाद शैंपू कर लें। यह नेचुरल हेयर कलर का काम करेगा।