जाम से बचने की कवायद
मुकेश शर्मा / जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। सभा स्थल अमरूदों के बाग के आस-पास के मार्गों से जाने बचें तो राह आसान होगी। ट्रैफिक पुलिस सात जुलाई को तो विधानसभा के सामने जनपथ, नगर निगम मुख्यालय से विधानसभा की तरफ आने वाला मार्ग, भवानी सिंह रोड पूर्णतय बंद करेगी। जबकि सहकार मार्ग और अन्य सटे मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट होने से जाम की स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को लोग अन्य मार्ग से निकलेंगे तो उनकी राह आसान होगी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित सभा को देखते हुए अमरूदों के बाग के आस-पास गुरुवार शाम से शुक्रवार रात तक ट्रैफिक में विशेष बदलाव किया है। जबकि 7 जुलाई को यातायात का विशेष प्लान बाद में जारी करेगी।
आज यह रहेगी व्यवस्था
1. ज्योतिनगर मोड़ से विधानसभा तिराहे की तरफ जाने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर निकाला जायेगा।
2. इसी प्रकार कटपुतली कट से अमरूदों का बाग की तरफ जाने वाले यातायात को डायवर्ट किया जाएगा
3. पोलो सर्किल से विधानसभा तक व पंकज सिंघवी मार्ग से विधानसभा की तरफ जाने वाले यातायात को डायवर्ट कर निकाला जायेगा।
4. इसी प्रकार इन्डाणा होटल से शिव मंदिर तिराहे की तरफ जाने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर निकाला जायेगा।
जेएलएन मार्ग की राह आसान नहीं
प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर पहुंचने और वहां से हेलीकॉप्टर में बैठन के दौरान स्वागत के लिए पहुंचने वाले वीआईपी मूमवेंट के चलते जेएलएन मार्ग भी आमजन के लिए बाधित हो सकता है। पुलिस जरूरत पडऩे पर इस मार्ग से यातायात डायवर्ट कर सकती है।
बाहर से आने वालों के लिए होगी व्यवस्था
सभा में आने वाले बाहरी वाहनों के लिए अलग-अलग क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभा स्थल में आने वाले यात्रियों को बाहरी वाहन कीतनी दूरी पर उतार सकेंगे, अभी इस पर निर्णय लिया जाना चाहिए।