जयपुर

मोदी की सभा से पहले इस घटना ने उड़ाई जयपुर पुलिस की नींद

मोदी की सभा से पहले इस घटना ने उड़ाई जयपुर पुलिस की नींद

2 min read
Jul 06, 2018
मोदी की सभा से पहले इस घटना ने उड़ाई जयपुर पुलिस की नींद

जयपुर। शहर में बदमाशों के हौसले सातवें आसमान है। हरमाडा थाना इलाके में देर रात हथियारबंद तीन बदमाशों ने दो युवकों से मारपीट कर नगदी व बाइक छीन कर ले गए । विरोध करने के दौरान बदमाशों ने युवक पर फायर कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी के जयपुर आगमन की तैयारियों के चलते शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इन सब के बावजूद बदमाशों ने इस प्रकार से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। शहर में पिछले एक सप्ताह में फायरिंग की तीन घटनाएं सामने आ चुकी है। पुलिस के अनुसार गुढा कालाडेरा निवासी सुंदर लाल व लालाराम बाइक से अपने घर जा रहे थे रात करीब ग्यारह बजे लोहामंडी जेडीए पार्क के पास बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और मारपीट कर करीब आठ हजार रुपए व बाइक छीन ली। छीना-झपटी के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने सुंदर पर फायर कर दिया। गोली सुंदर के हाथ को चीरते हुए आगे निकल गई। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और शहरभर में नाकाबंदी करवाई। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घायल युवक के साथी लालाराम से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई सुल्तानसिंह ने बताया कि घायल सुंदर का एसएमएस के ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें

हजारों लोगों की दुआ का हुआ असर, कानोता दुष्कर्म पीडिता की तबीयत में सुधार, कई हिदायतों के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
Published on:
06 Jul 2018 11:45 am
Also Read
View All