जयपुर

Cricket नहीं अब चिड़ी-कबूतर पर भी लगाते हैं सट्टा, सट्टेबाजों ने बदला तरीका

Pigeon Gambling: पोस्टर पर पशु-पक्षी के फोटो छपवाकर रखते हैं। इसके बाद कुछ पर्ची बनाकर रखी जाती है। चिड़ी-कबूतर की पर्ची निकलने वाले को 5 रुपए के 50 रुपए और 50 रुपए के 500 रुपए देने का लालच दिया जाता है।

2 min read
May 21, 2024

Betting Market: क्रिकेट सहित अन्य खेल व चीजों पर सट्टा लगवाने के बाद अब राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में चिड़ी-कबूतर के नाम पर सट्टा लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। सटोरिये एक साथ कई कबूतर उड़ाते और फिर सबसे देर तक उडऩे वाले कबूतर पर लोगों से दांव लगवाते। दूसरे तरीके में कबूतर को उड़ाते और फिर कबूतर कहां पर बैठेगा, इस पर भी दांव लगवाते। चिड़ी-कबूतर के खेल में सट्टा लगवाने का प्रचलन अधिक हो गया है।

शहर के बाहरी क्षेत्र, रेलवे स्टेशन या शहर की कई मुख्य पुलियाओं के नीचे इस तरह का सट्टा लगवाने वाले आसानी से मिल जाएंगे। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने ऐसे ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो चिड़ी-कबूतर के नाम पर लोगों से सट्टा लगवा रहा था। आरोपी दिलशान से सट्टा लगवाने वाली सामग्री भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले हेड़ कांस्टेबल शिवचरण ने बताया कि चार दिन पहले भी इसी तरह सट्टा लगवाते एक अन्य सटोरिये को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस तरह के मामले में आरोपियों को डेढ़ सौ रुपए जुर्माना मुचलका भरवाने के बाद छोड़ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें

CSV Result 2024: संस्कृत विद्यामंडलम रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, फर्जी मेरिट लिस्ट हुई रद्द, जांच के लिए बनी कमेटी

ऐसे लगवाते दांव

पोस्टर पर पशु-पक्षी के फोटो छपवाकर रखते हैं। इसके बाद कुछ पर्ची बनाकर रखी जाती है। चिड़ी-कबूतर की पर्ची निकलने वाले को 5 रुपए के 50 रुपए और 50 रुपए के 500 रुपए देने का लालच दिया जाता है। अधिकांश दांव लगाने वाले लोग रकम हारते हैं।

दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पहुंचा राजस्थान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चिड़ी-कबूतर पर सट्टा लगवाने के मामले दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़े। इन राज्यों के बाद अब चिड़ी-कबूतर पर सट्टा लगवाने वालों की संख्या राजस्थान में भी बढ़ रही है।

Published on:
21 May 2024 09:31 am
Also Read
View All
Vidya Sambal Yojana : क्या राजस्थान में बंद हो जाएगी विद्या संबल योजना? जानें शिक्षकों के लिए क्या है नई व्यवस्था

‘BJP के बजट में छोरा, गहलोत के राज में हुई छोरी’, बीजेपी MLA ने बजट को ‘जवानी’ और ‘बुढ़ापा’ बताकर लिंगभेद तुलना की

जयपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, NH-48 पर जल्द ही फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन, सिर्फ इतने घंटे में पूरा होगा सफर

राजस्थान के ‘महा-घोटाले’ पर ‘महा-कार्रवाई’, ‘सुबह-सुबह’ कई ठिकानों पर ACB RAID, इस सीनियर IAS पर भी कसा शिकंजा

Railways Facilities : रेलवे ने दी 3 बड़ी सुविधाएं, 7 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे, खाटूश्याम भक्तों के लिए बड़ा एलान

अगली खबर