17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSV Result 2024: संस्कृत विद्यामंडलम रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, फर्जी मेरिट लिस्ट हुई रद्द, जांच के लिए बनी कमेटी

CSV Result 2024: छत्तीसगढ़ संस्कृति विद्यामंडलम ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के परिणाम जारी कर दिए है।

3 min read
Google source verification
CSV Result 2024

CSV Result 2024:छत्तीसगढ़ संस्कृति विद्यामंडलम ने हाल ही में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के परिणाम जारी किया है। इसमें 10वीं की मेरिट सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इससे पूरा संस्कृत बोर्ड ही संदेह के घेरे में आ गया है। विद्यामंडलम् की ओर से जारी 10वीं कक्षा की मेरिट सूची में ऐसी छात्रा का नाम शामिल कर दिया गया है, जो परीक्षा में बैठी ही नहीं है।

दूसरी ओर जिस परीक्षार्थी मनीषा गर्ग ने परीक्षा दी है, उनका नाम ही मेरिट सूची से गायब है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विद्यामंडलम की सचिव अलका दानी ने वर्ष 2023-24 की 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट सूची को ही रद्द कर दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही नई सूची जारी की जाएगी। अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Open School Result 2024: राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का परिणाम जारी, 10वीं का 54.39% तो 12वीं का 66.3% रहा रिजल्ट

Chhattisgarh Sanskrit Vidyamandal Result 2024: फार्म रद्द हुआ, कम्प्यूटर से नाम नहीं हटाया

अधिकारियों के मुताबिक टॉपर की सूची में तीसरे नंबर पर दीपांशु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरदा, रायगढ़ की मोहनमती का नाम शामिल है, जो परीक्षा में बैठी ही नहीं। मोहनमती का परीक्षा फार्म रद्द हो गया था, लेकिन विद्यामंडलम् के कर्मचारियों ने उनका नाम कम्प्यूटर से नहीं हटाया था। जब परिणाम तैयार किया गया।

उस समय उसका रोल नंबर बदल दिया गया, लेकिन नाम नहीं बदला गया। इससे जिस छात्रा मनीषा गर्ग ने परीक्षा दिया था, उसका नाम मेरिट सूची में शामिल नहीं हुआ। उसके स्थान पर मोहनमती का नाम सूची में डाल दिया गया। इसे विद्यामंडलम् के अधिकारी मानवीय भूल बता रहे है, जबकि पूरी मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसमें बड़े रैकेट के सक्रिय होने की आशंका है।

Chhattisgarh Sanskrit Vidyamandal: पूरी सूची की होगी जांच

सोमवार को विद्यामंडलम् के सभी अधिकारियों की इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने संस्कृत बोर्ड को पूरी सूची में शामिल नामों की जांच कराने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में 10-10 नाम शामिल हैं। इन सभी की जांच करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 10वीं बोर्ड 2nd टॉपर होनीशा साहू की खुल गई किस्मत, मिलेगा स्कूटी व लैपटाप, विधायक ने की घोषणा

Result Merit List 2024: डीईओ व कलेक्टर जांचेंगे स्कूल

जांच की आंच मोहनमती के स्कूल दीपांशु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरदा, रायगढ़ तक पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया स्कूल को भी दोषी माना जा रहा है। इस मामले में स्कूल की जांच के लिए रायगढ़ के डीईओ और कलक्टर को निर्देश दिया गया है। साथ ही संस्कृत बोर्ड के अधिकारी भी जांच के लिए रायगढ़ जाने वाले हैं।

एबीवीपी ने भी किया प्रदर्शन

इस मामले में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी मोर्चा खोल लिया है। एबीवीपी ने संस्कृत विद्यामंडलम कार्यालय का घेराव किया और परीक्षा में बैठने वाली परीक्षार्थी मनीषा गर्ग को न्याय दिलाने की बात कही। इस मामले के लेकर एबीवीपी ने संस्कृत बोर्ड के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और पूरी मामले की जांच कर नए सिरे से मेरिट सूची जारी करने की मांग की है।