जयपुर

भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ: युवाओं को 1 लाख सरकारी नियुक्ति और भर्ती की सौगात

राजस्थान में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2024, 6:53 PM IST
Bhajan Lal government
CM Bhajan Lal Sharma

जयपुर। राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 12 से 15 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी।

युवाओं को 1 लाख सरकारी नियुक्ति और भर्ती की सौगात

गुरुवार 12 दिसंबर को जोधपुर में आयोजित युवा सम्मेलन में सीएम ने प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इससे पहले, प्रदेश में अलग-अलग विभागों में बंपर वैकेंसी निकाली गई है। सबसे अधिक 52 हजार 453 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। साथ ही, प्रदेश के पांच विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों के कुल 487 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। वहीं राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर(Senior Teacher) 2024 भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया है।

अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी सौगात

इसके अलावा, प्रदेश में अध्ययनरत 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट और 21 हजार बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित किए गए। बता दें कि राज्य सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं व श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है।

Updated on:
12 Dec 2024, 6:53 PM IST
Published on: