जयपुर

SI भर्ती परीक्षा को क्यों नहीं किया रद्द? कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री जोगाराम पटेल ने दिया जवाब

राजस्थान सरकार की कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। SI भर्ती को लेकर क्या हुआ फैसला? मंत्री जोगाराम पटेल ने दिया जवाब
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 6:03 PM IST
bhajanlal cabinet meeting important decision on si bharti rajasthan
बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते मंत्री जोगाराम पटेल

जयपुुर। राजस्थान सरकार की कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बैठक के बाद मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। एसआई भर्ती रद्द करने के सवाल पर मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक के एजेंडे में यह मुद्दा नहीं था, क्योंकि यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इसलिए फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

हालांकि कैबिनेट ने छात्रों के हित में अन्य निर्णय लिए हैं। कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए सीईटी पात्रता की वैधता अवधि बढ़ाने का फैसला किया। अब सीईटी की पात्रता अवधि एक साल से बढ़कर तीन साल हो गई है। इसके अलावा भजनलाल सरकार ने साल 2025 तक 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

रिपोर्ट में SI भर्ती रद्द करने की हुई सिफारिश

गौरतलब है कि पिछलों दिनों राज्य सरकार की ओर से गठित कैबिनेट कमेटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में परीक्षा रद्द कर उन्हीं अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा लेने की सिफारिश की गई थी। चर्चा थी कि भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा होगी। ऐसे में भर्ती को लेकर कोई फैसला हो सकता था, लेकिन कमेटी के अध्यक्ष जोगाराम पटेल ने कहा कि यह आज की बैठक के एजेंडे में नहीं था। इसके अलावा मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। ऐसे में फिलहाल भर्ती को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।

Updated on:
28 Dec 2024, 6:03 PM IST
Published on: