जयपुर

अब इस बड़ी योजना में बदलाव करने जा रही है भजनलाल सरकार, जानें क्या है

Rajasthan News : कांग्रेस सरकार में शुरू की गई राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना में भाजपा सरकार अब बदलाव करने जा रही है। सरकार इस योजना में विदेश के साथ देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में भी छात्रों को निःशुल्क पढ़ाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 7:20 AM IST
bhajanlal_cm_rajasthan_.jpg

Jaipur News : कांग्रेस सरकार में शुरू की गई राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना में भाजपा सरकार अब बदलाव करने जा रही है। सरकार इस योजना में विदेश के साथ देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में भी छात्रों को निःशुल्क पढ़ाएगी। सचिवालय में आयोजित हुई स्कूल, उच्च, तकनीकी और संस्कृत शिक्षा विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। इस योजना में अभी सिर्फ विदेशी शिक्षण संस्थान ही शामिल हैं। वर्तमान में इस योजना में सरकार की ओर से स्कॉलरशिप जारी नहीं की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान पाठ्य पुस्तक मण्डल को पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रक्रियाधीन भर्तियों की स्थिति, विद्या सम्बल योजना, स्कूटी और साइकिल वितरण योजना, छात्रवृत्ति योजना, पीएम उषा योजना के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संस्कृत शिक्षा विभाग को शिविर और गोष्ठियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए।

पारदर्शी स्थानान्तरण नीति जरूरी बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के अनियमित स्थानान्तरण के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है। शिक्षा विभाग को पारदर्शी स्थानान्तरण नीति तैयार करनी चाहिए। इससे शिक्षकों का योग्यता के आधार पर और सही समय पर स्थानान्तरण किए जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को शिक्षा में सुधार के लिए कुछ जिलों में नवाचार करने के निर्देश भी दिए, जिन्हें निकट भविष्य में पूरे प्रदेश में लागू किया जा सके और राजस्थान पूरे देश में उत्कृष्ट शिक्षा का मॉडल बनकर उभरे। मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए मानव संसाधनों के सामंजस्यपूर्वक उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Updated on:
5 Mar 2024, 7:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?