जयपुर

भजनलाल सरकार लाने जा रही है ये कानून, परिवार के सदस्यों की घट जाएगी संख्या

Rajasthan Population Control Law: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बढती जनसंख्या को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद अब मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कानून लेकर आने की बात कही।
less than 1 minute read
• •
Jul 13, 2024
Feature image

राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। गुरूवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बढती जनसंख्या को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद अब सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सीएम से एक कदम आगे की बात कही। उन्होंने कहा कि जहां-जहां एक समुदाय की जनसंख्या बढ़ती है, वहां-वहां समस्याएं बढ़ती जाती है। सरकार जल्द ही दो बच्चों का कानून लेकर आएगी।

एक विशेष समुदाय की बढ़ती जनसंख्या को लेकर दिए गए बयान पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शुक्रवार को विधानसभा प्रांगण में पत्रकारों से कहा कि इस मुद्दे को सिर्फ भारत के परिपेक्ष्य में देखने से ही काम नहीं चलेगा। तमाम देशों को मिलकर एक सामूहिक रणनीति बनानी चाहिए।

एक श्रेणी में नहीं आ रहा कोई अंतर- CM भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को राजस्थान में बढ़ती जनसंख्या को लेकर कहा था कि 'जनसंख्या नियंत्रण में सभी का साथ होना चाहिए लेकिन हम देखते हैं कि एक श्रेणी है जिसमें कोई अंतर नहीं आ रहा है, लगातार जनसंख्या का प्रेशर बढ़ते हुए भी उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है।'

Updated on:
13 Jul 2024 09:07 am
Published on:
13 Jul 2024 09:07 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा

Rajasthan Politics: ‘चापलूसी न मेरे खून में, ना ही कभी करूंगा’,  पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का नया ‘सियासी बम’! कांग्रेस में फिर हड़कंप