जयपुर

राजस्थान में यहां इस सरकारी योजना से 26 हजार से अधिक युवा बने इंटरप्रेन्योर, ऐसे 3340 युवाओं ने शुरु किया स्वयं रोजगार

राजस्थान में यहां इस सरकारी योजना से 26 हजार से अधिक युवा बने इंटरप्रेन्योर, 3340 युवाओं ने शुरु किया स्वयं रोजगार  
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 5:30 PM IST
modi raje
modi

जयपुर।

उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने बताया है कि भामाशाह रोजगार सृजन योजना में दो साल में 26 हजार युवाओं को बिज़नेसमेन बनाने का दावा किया है। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में गत दो साल में 3 हजार 340 युवाओं ने अपना रोजगार शुरु किया है।


भामाशाह रोजगार योजना में 26 हजार से अधिक युवा बने इंटरप्रेन्योर

उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को खुद का बिज़नेस शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इसके लिए दिसंबर, 2015 में भामाशाह रोजगार सृजन योजना लागू कर युवाआें को अनुदानित ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि एमएसएमई वर्ष के दौरान सितंबर, 2107 से ऋण अनुदान भी 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दिया गया है। भामाशाह रोजगार योजना जिला उद्योग केन्द्राें द्वारा बैंकों के माध्यम से लगभग सवा दो साल में ही मार्च, 18 तक 26 हजार 416 युवाओं को अनुदानित ब्याजदर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

गौरतलब है कि भामाशाह रोजगार योजना में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए व्यापार व सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपये व विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपए तक का ऋण बैंकों के माध्यम 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

3340 युवाओं ने शुरु किया स्वयं का उद्यम रोजगार

वित्तीय वर्ष 2017-18 में दोनों योजनाओं में युवाओं को उपलब्ध कराए गए ऋणों की जानकारी देते हुए शेखावत ने बताया कि 12 हजार 329 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैंं। इसमें भामाशाह रोजगार योजना मेंं 10 हजार 738 युवाओं को रोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से अनुदानित ब्याजदर पर ऋण उपलब्ध कराए गए हैं वहीं प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम में 1 हजार 591युवाओं को 49 करोड़ 49 लाख रुपए उपलब्ध कराए गए हैं।

READ : खुशखबरी! शिक्षक के हजारों पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, ये शैक्षणिक योग्यता वाले कर सकते हैं आवेदन

Published on: