जयपुर

भंवरी मर्डर केस के आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन

जयपुर। बहुचर्चित भंवरी देवी के अपहरण और हत्या मामले में आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिपाल मदेरणा का आज सुबह जोधपुर में उनके निवास पर निधन हो गया। वे लंबे अर्से से कैंसर से पीड़ित थे और अभी जमानत पर बाहर थे। महिपाल मदेरणा कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा के पुत्र है। महिपाल मदेरणा की पुत्री दिव्या मदेरणा अभी औंसिया से विधायक है। मदेरणा का निधन आज सुबह हुआ।

2 min read
Oct 17, 2021

जयपुर। बहुचर्चित भंवरी देवी के अपहरण और हत्या मामले में आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिपाल मदेरणा का आज सुबह जोधपुर में उनके निवास पर निधन हो गया। वे लंबे अर्से से कैंसर से पीड़ित थे और अभी जमानत पर बाहर थे। महिपाल मदेरणा कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा के पुत्र है। महिपाल मदेरणा की पुत्री दिव्या मदेरणा अभी औंसिया से विधायक है। मदेरणा का निधन आज सुबह हुआ। मदेरणा पूर्व में गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उसके बाद राजस्थान के बहुचर्चित भंवरीदेवी अपहरण एवं मर्डर केस में गिरफ्तार कर लिए गए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया गया था। मदेरणा इस केस के बाद से ही जेल में थे। हाल ही में वे जमानत पर बाहर आये थे।वे पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री थे। भंवरीदेवी के साथ उनकी सीड़ी आने के बाद उन्हें पद गंवाना पड़ा था। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मदेरणा परिवार के फंसने से राजस्थान और खासकर कांग्रेस की राजनीति में जाटों के वर्चस्व में जबरदस्त कमी आई। अगस्त में महिपाल सहित भंवरी के पति अमरचंद सहित पांच आरोपियों को जमानत मिल गई थी। इस मामले में अन्य आरोपी भंवरी के पति अमरचंद,कैलाश, विश्नाराम सहित पांच आरोपियों की जमानत अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार किया था। गौरतलब है कि भंवरी मामले में एक आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद इस फैसले के आधार पर अन्य आरोपियों को एक के बाद एक लगातार जमानत दी जा रही है।
दरअसल जोधपुर के एक गांव के उपकेंद्र में सहायक नर्स के पद पर तैनात भंवरी देवी सितंबर 2011 में लापता हो गई थीं। इसके बाद भंवरी के पति अमरचंद ने आरोप लगाया था कि राजस्थान के गहलोत सरकार के तत्कालीन जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के इशारे पर भंवरी का अपहरण हुआ है। इसी दौरान मंत्री मदेरणा और भंवरी के संबंधों और दोनों की कथित सीडी होने की बात ने भी प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा दिया था। भंवरी के अपहरण के कुछ दिनों बाद उसकी हत्या का खुलासा भी हो गया था। इस पूरे मामले में राजनीतिक रंग लेने के बाद कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें मुख्य आरोपी के रूप में मंत्री महिपाल मदेरणा को देखा जा रहा था।किसी वक्त परसराम मदेरणा और उनके बेटे महिपाल मदेरणा का प्रदेश की राजनीति में दबदबा हुआ करता । साल 1980 में परसराम विधायक व मंत्री थे और तो उनके बेटे 1982 में पहली बार जिला प्रमुख बने थे। 1998 की गहलोत सरकार में परसराम मदेरणा विधानसभा अध्यक्ष थे।

गहलोत की संवेदना—

मदेरणा _सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने कहा कि मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर परिवारजनों को आघात सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा सहित कई नेताओं ने भी महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Updated on:
17 Oct 2021 09:41 am
Published on:
17 Oct 2021 09:10 am
Also Read
View All