जयपुर

Tourist Train: दक्षिण भारत दर्शन के लिए 21 अक्टूबर को राजस्थान से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, 12 दिन में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

South India Tour: सीकर से रवाना होकर जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ से यात्रियों को लेगी ट्रेन, रामेश्वरम से तिरुपति तक की यात्रा
2 min read
Sep 18, 2026
Bharat Gaurav Tourist Train
Photo AI

Bharat Gaurav Tourist Train: जयपुर. दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन 21 अक्टूबर 2026 को सीकर जंक्शन से रवाना होगी और जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़ से यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत जाएगी। यात्रा की कुल अवधि 12 दिन होगी। इस दौरान यात्रियों को रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

आईआरसीटीसी जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी के अनुसार भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन-कार और बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों के बजट और सुविधा के अनुसार पैकेज को स्टैंडर्ड और कंफर्ट दो श्रेणियों में रखा गया है।

37,810 से शुरू होगा पैकेज, कंफर्ट श्रेणी में 50,290 रुपए

श्रेणीप्रति व्यक्ति किरायाट्रेन यात्राआवासबस सुविधा
स्टैंडर्ड₹37,810III ACनॉन-ACनॉन-AC
कंफर्ट₹50,290II ACACAC

दोनों पैकेज में यात्रियों को कन्फर्म बर्थ, होटल आवास, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, स्थानीय परिवहन, मंदिर दर्शन और इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी।

रामेश्वरम, कन्याकुमारी से तिरुपति तक धार्मिक यात्रा

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन 21 अक्टूबर को सीकर से रवाना होकर 23 अक्टूबर को रेणीगुंटा पहुंचेगी। 24 अक्टूबर को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। 25 अक्टूबर को ट्रेन रेणीगुंटा से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी और 26 अक्टूबर को रामेश्वरम पहुंचकर रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

27 अक्टूबर को मदुरै में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन होंगे। इसके बाद ट्रेन कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी। 28 अक्टूबर को कन्याकुमारी भ्रमण कराया जाएगा। 30 अक्टूबर को ट्रेन मरकापुर पहुंचेगी, जहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद वापसी यात्रा शुरू होगी और 1 नवंबर 2026 को सीकर में यात्रा समाप्त होगी।

सरकार और पीएसयू कर्मचारियों को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता होने पर LTC सुविधा का लाभ भी मिल सकता है।

यात्रा की प्रमुख जानकारी

जानकारीविवरण
यात्रा शुरू21 अक्टूबर 2026
यात्रा समाप्त1 नवंबर 2026
अवधि12 दिन
प्रस्थानसीकर जंक्शन
प्रमुख बोर्डिंग स्टेशनजयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़
प्रमुख दर्शनतिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन
स्टैंडर्ड पैकेज₹37,810 प्रति व्यक्ति
कंफर्ट पैकेज₹50,290 प्रति व्यक्ति
बुकिंगIRCTC Tourism वेबसाइट/जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय
जानकारी के लिए8595930998, 8595924336
Updated on:
18 Sept 2026 11:55 am
Published on:
18 Sept 2026 11:31 am