ग्रेटर नोएडा

सट्टे में हारे तो किया अपहरण, पुलिस ने 16 घंटे में गिरफ्तारी से कर दिया पर्दाफाश

धौलपुर व जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने चारों युवकों के मंसूबों को विफल करते हुए 16 घंटे में न केवल अपहृत युवक को छुड़ा लिया बल्कि चारों को गिरफ्तार भी कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2016, 9:11 AM IST
Feature image

जयपुर. सट्टे में हारने के बाद कर्जा उतारने के लिए चार युवक फिरौती की नीयत से मंगलवार को मानसरोवर से एक युवक का अपहरण कर धौलपुर के बीहड़ में ले गए। वहां से युवक के परिजनों से छोड़ने के बदले छह लाख रुपए मांगे।

धौलपुर व जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने चारों युवकों के मंसूबों को विफल करते हुए 16 घंटे में न केवल अपहृत युवक को छुड़ा लिया बल्कि चारों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने उनसे लूटी गई टैक्सी कार भी बरामद की है। बदमाशों ने लूट की गाड़ी को अपहरण में काम में लिया।

जयपुर कमिश्नरेट के डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को प्रताप नगर, जयपुर से बदमाशों ने एक टवेरा लूटी और इससे ही मानसरोवर क्षेत्र से वरुण पथ निवासी विशाल (18) पुत्र गजानंद शर्मा का अपहरण कर लिया।

आरोपितों ने विशाल के परिजनों से छह लाख रुपए फिरौती मांगी और उसका अपहरण कर बाड़ी क्षेत्र में गजपुरा के जंगल में ले आए। अपहरणकर्ताओं की तलाश में बाड़ी क्षेत्र में नाकेबंदी कराई। पुलिस ने गजपुरा के जंगल में दबिश दे विशाल को मंगलवार शाम चार बजे मुक्त करवा लिया।

किया गिरफ्तार

पुलिस ने अनिल उर्फ गिर्राज गुर्जर निवासी नीमदा गेट अनाह अटलबंद भरतपुर, राजेश गुर्जर वरिधा उच्चैन भरतपुर, मुखराम गुर्जर निवासी वरिधा उच्चैन भरतपुर, रिषि कुमार गुर्जर नगला तुला रुदावल भरतपुर को गिरफ्तार किया।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह