Bhilwara Bhatti Gangrape Case : राजस्थान के भीलवाड़ा में बहुचर्चिच कोटड़ी भट्ठी कांड में कोर्ट ने दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट के फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा निर्णय स्वागतयोग्य है। वहीं अशोक गहलोत ने क्या कहा जानें।
Bhilwara Bhatti Gangrape Case : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोर्ट से भीलवाड़ा में कोटड़ी में नाबालिग के साथ गैंगरेप एवं हत्या के मामले में दोषियों को मृत्युदंड की सजा के निर्णय को स्वागतयोग्य बताया है। इस मामले में सोमवार को फैसला आने के बाद भजनलाल शर्मा ने इसे स्वागतयोग्य बताते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार के यशस्वी कार्यकाल में प्रदेश में बालिकाओं के साथ अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और अगर किसी ने अपराध करने का दुस्साहस भी किया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कोटड़ी में बालिका से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में अदालत का दोषियों को मृत्युदंड की सजा का फैसला स्वागत योग्य है। यह फैसला आने के बाद अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उस समय हमारी सरकार ने इस घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए इनकी त्वरित गिरफ्तारी की थी। उस समय एडीजी क्राइम को घटनास्थल पर भेजा गया एवं केस ऑफिसर स्कीम के तहत इस केस को लिया गया। करीब एक महीने में ही इस केस की चार्जशीट दायर कर दी गई थी। आज करीब 10 महीने के अंदर ही इन दोषियों को सजा सुनाई गई है।
यह भी पढ़ें -
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष दो अगस्त को शाहपुरा जिले के कोटड़ी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी कोयले की भट्टी में जलाकर हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें -