3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : राजस्थान में 10 दवाओं के सैम्पल अमानक मिले, 8 कम्पनियों पर लगा बैन

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ने 10 दवाओं के सैम्पल अमानक पाए जाने पर 8 कम्पनियों को इनकी आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan 10 Medicines Samples Found Non-Standard 8 Companies Banned

10 दवाओं के सैम्पल अमानक पाए गए

Rajasthan News : राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ने विभिन्न 10 दवाओं के सैम्पल अमानक पाए जाने पर 8 कम्पनियों को इनकी आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित किया है। आरएमएससी की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि मै. अग्रोन रेमेडीज को कफ सिरप व क्लोरमफेनिकल आई ड्रॉप 0.5 फीसद, मै. अलायन्स बायोटेक को हाइड्रोकोर्टीसोन सोडियम इंजेक्शन, मै. एएनजी लाइफ साइंसेज को आर्टसुनेट इंजेक्शन, मै. लिनस लाइफ केयर को डोरजोलामाइड आई ड्रॉप 2 फीसद, मै. मैक्सवेल लाइफ साइंसेज को सालब्यूटामॉल सिरप के नमूने अमानक पाए जाने पर दवाओं की आपूर्ति के लिए निश्चित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया है।

दवाओं की आपूर्ति प्रतिबंधित

नेहा गिरि ने बताया कि मै. मेडीपोल फार्मास्यूटिकल को डोमपेरिडोन सस्पेंशन, मै. सॅमकेम को आयरन एंड फोलिक ऐसिड सिरप व लिक्विड पैराफिन तथा मै. स्कॉट एडिल को इट्राकोनाजोल कैप्सूल के नमूने अमानक पाए जाने पर दवाओं की आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

दवाओं की गुणवत्ता पर विशेष फोकस


प्रबंध निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में दवाओं की खरीद एवं आपूर्ति के प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। साथ ही दवाओं की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -

Good News : राजस्थान में यूजी-पीजी कालेजों में छात्राओं के लिए 30 फीसद सीट रहेगी आरक्षित, आदेश जारी

Story Loader