अब मामले ने गरमी पकड़ी। दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हो गया। ससुराल और पीहर पक्ष आपस में एक दूसरे पर हमला करने लगे। जमकर लात घूसों की भी बरसात हुई। दोनों पक्षों की महिलाएं भी आपस में मारपीट करने लगी। मारपीट में सुमन की मां मूमल, मामा पप्पू राम घायल हो गए। घायलों का मेडिकल करवा गया। मारपीट की घटना का वीडियो शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।