Video:नसीराबाद से पानी लेकर पहुंची वाटर ट्रेन

50 वैगन लेकर आए 25 लाख लीटर पानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2016, 2:22 PM IST
Feature image
शहर में जलसंकट के हालात से निपटने के लिए वाटर टे्रन सोमवार रात ग्यारह बजे नसीराबाद से चलकर मंगलवार सुबह भीलवाड़ा पहुंची। 50 वैगन लेकर आई टे्रन में 25 लाख लीटर पानी आया।



उसके बाद उसे जलदाय विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन परिसर में बने हौद में खाली करवाया गया तथा उसे सिंधु नगर स्थित टंकी में पहुंचाया गया।
WAter Train-2.


नसीराबाद से रवाना होकर वाटर सुबह 6.15 बजे भीलवाड़ा पहुंची । वॉटर ट्रेन के भीलवाड़ा पहुंचने पर जलदाय विभाग व रेल कर्मियों ने वाटर ट्रेन चालक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Published on: