जयपुर

नए साल से रेलवे में होगा बड़ा बदलाव, जरूर पढ़ लें काम की खबर

भारतीय रेलवे नए साल से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दरअसल रेलवे ने अपने अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों को खत्म करके सिर्फ दो नंबरों को चलाने का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Dec 30, 2019
 You can travel by train from Bhilwara in this way
You can travel by train from Bhilwara in this way,You can travel by train from Bhilwara in this way,You can travel by train from Bhilwara in this way,You can travel by train from Bhilwara in this way,You can travel by train from Bhilwara in this way

जयपुर। भारतीय रेलवे नए साल से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दरअसल रेलवे ने अपने अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों को खत्म करके सिर्फ दो नंबरों को चलाने का फैसला लिया है।

ये दो नंबर ही रेलवे की ओर से दी जाने वाली हर तरह की मदद या सेवा के लिए काम आएंगे। रेलवे की ओर से यात्रियों को भेजे जाने वाले सभी मैसेज भी इन्हीं नंबरों से भेजे जाएंगे। वहीं यात्रियों को भी इन नंबरों पर मैसेज करके जानकारी मिल सकेगी।

रेलवे की ओर जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक 1 जनवरी 2020 से सिर्फ 182 और 139 हेल्पलाइन सेवाएं ही काम करेंगी। बाकी अन्य हेल्पलाइन सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

अधर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से भारतीय रेल के निजीकरण, नई पेंशन स्कीम बंद करने समेत कई मुद्दों को लेकर 8 जनवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन स्थित संगठन के कार्यालय में नेशनल फैडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार नीतियों से रेलवे बर्बादी की दिशा में जा रह है।

इससे पूरा देश प्रभावित हो रहा है। रेल कर्मचारियों को मजबूरन विरोध करना पड़ रहा है। रेल बचाओ संगोष्टियां होगी। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सौरभ दीक्षित ने बताया कि 8 जनवरी को देशभर में मंडल, डीपो व शाखा स्तर पर मीटिंग, रैली व प्रदर्शन होंगे। इससे रेलगाडिय़ों का संचालन भी प्रभावित होगा। जिससे आमजन को भी परेशानी होगी।

Published on:
30 Dec 2019 01:51 pm