जयपुर

Jaipur Ring Road: जयपुर रिंग रोड के आसपास मिट्टी चोरी का बड़ा खेल, माफिया ने पिलरों की नींव तक खोद डाली, देखें तस्वीरें

राजधानी जयपुर में रिंग रोड के आसपास मिट्टी चोरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। मिट्टी माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब रिंग रोड की नींव और पिलरों तक पहुंच चुके हैं।
2 min read
Feb 02, 2026
Jaipur Ring Road, Soil theft from Jaipur Ring Road, Soil thief gang, Soil thief gang in Jaipur, Jaipur News, Rajasthan News, जयपुर रिंग रोड, जयपुर रिंग रोड से मिट्टी चोरी, मिट्टी चोर गिरोह, मिट्टी चोर गिरोह इन जयपुर, जयपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजधानी जयपुर में रिंग रोड के आसपास मिट्टी चोरी का बड़ा और संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो बेखौफ होकर सरकारी जमीन को निशाना बना रहा है। जेडीए सहित अन्य विभागों की जमीन से लगातार मिट्टी की चोरी की जा रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए सरकारी मशीनरी की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

निशाने पर रिंग रोड की नींव

मिट्टी चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सीधे रिंग रोड की नींव तक पहुंच गए हैं। राजधानी के भूरथल इलाके में रिंग रोड जिन पिलरों पर खड़ी है, उन पिलरों के चारों ओर से मिट्टी को छांट-छांटकर चोरी कर लिया गया है।

सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

इससे रिंग रोड की मजबूती और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों और मशीनों के जरिए रात के अंधेरे में खुलेआम मिट्टी उठाई जाती है, लेकिन न तो संबंधित विभागों की ओर से निगरानी की जाती है और न ही किसी तरह की सख्त कार्रवाई देखने को मिलती है।

मिट्टी की इस अवैध खुदाई से जहां एक ओर सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर रिंग रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की संरचनात्मक सुरक्षा भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है।

Updated on:
02 Feb 2026 06:13 pm
Published on:
02 Feb 2026 06:12 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी